भाजपा बंगाल में 26 में बनाएगी सरकार- प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा बंगाल में 26 में बनाएगी सरकार- प्रदेश अध्यक्ष

सिलीगुड़ी, 23 नवंबर । बंगाल उपचुनाव के छह सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा के गढ़ मदारीहाट में भी तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली है। चाय इलाकों में तृणमूल ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

सिलीगुड़ी के बागडोगरा पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उपचुनाव के नतीजों को देखते हुए कहा कि उपचुनाव में ऐसे नतीजे आ सकते हैं। लेकिन हम 2026 में बंगाल की सत्ता में आएंगे। आगे उन्होंने कहा कि कालियागंज उपचुनाव देखें तो 2019 में लोकसभा जीतने के बाद उपचुनाव में हार मिली थी, लेकिन 2021 का चुनाव कालियागंज में भारी मतों से जीत मिली थी। 2024 में लोकसभा चुनाव जीत चुका हूं। वहीं, उन्होंने कहा 2026 में विधानसभा चुनाव भी जीतूंगा। उपचुनाव और आम चुनाव में अंतर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *