तृणमूल कांग्रेस की ओर से छठ पूजा के उपलक्ष्य पर हजारों छठ व्रतियों को दी गई साड़ी


अंडाल। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खास कजोड़ा में तृणमूल कांग्रेस की ओर से आस्था के महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य पर दो हजार छठ व्रतियों को साड़ी दिया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, उनकी धर्मपत्नी सुभद्रा बाउरी, आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजित घटक, जिला परिषद के उपाध्यक्ष विष्णुदेव नोनिया उनकी धर्मपत्नी रेणु देवी नोनिया, स्थानीय समाजसेवी मनोज नोनिया एवं कजरा, खांद्रा, सिदुली एवं आसपास के ग्राम पंचायत के पंचायत सदस्यगण उपस्थित थे। इस मौके पर विष्णुदेव नोनिया ने कहा कि छठ पूजा के महान पर्व के शुभ अवसर पर हमलोग दीदी के अनुप्रेरणा को लेकर ही छठ करने वाले सभी महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया। जितने भी महिला आई हुई है छठ करने वाले हर महिला को हम लोग साड़ी देंगे। ताकि वह लोग हंसी-खुशी आस्था का महापर्व मनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?