जामुड़िया के कुनुस्तोड़िया कोलियरी सार्वजनिक छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया विधायक हरेराम सिंह

जामुड़िया । आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होने वाली व्यवस्था को लेकर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह शनिवार को तपसी पंचायत क्षेत्र के कुनुस्तोड़िया कोलियरी के सार्वजनिक छठ पूजा घाट का निरिक्षण किया। इस दौरान मौके उपस्थित छठ पूजा कमेटी से बातचीत की एवं छठ घाट पर साफ सफाई एवं लाइट की तैयारी का जानकारी ली। इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा छठ पूजा कमेटी को किसी भी तरह की कोई दिक्कत परेशानी के लिए वह हमेशा खड़े हैं। आपको बता दे कि आस्था का महापर्व छठ पूजा में अब कुछ ही दिन शेष बचे हुए है। इसे लेकर छठ पूजा कमेटी द्वारा कुनुस्तोड़िया कोलियरी सार्वजनिक छठ पूजा घाट पर तैयारिया जोर सोर की जा रही, ताकि आने वाले सभी छठव्रतीयो को किसी प्रकार कि कोई भी समस्या उत्पन्न ना हो। इस मौके पर श्रमिक संगठन केकेएससी के कुनुस्तोड़िया कोलियरी शाखा सचिव संजय चौधरी,तपसी ग्राम पंचायत के उपप्रधान विजय चक्रवर्ती, छठ पूजा कमेटी के उत्तम बाऊरी शुभम पासवान, अरविंद हरिजन, अजीत राम, अरुण प्रसाद, सागर बाऊरी, के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *