चिरेका में गाँधी जयंती पर विशेष अभियान 4.0 स्वच्छ भारत दिवस का पालन,महाप्रबंधक सहित अन्य ने किया सामूहिक श्रमदान

 

चित्तरंजन,02-10-2024:चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में आज 2 अक्टूबर 2024 को गाँधी जयंती के अवसर पर विशेषअभियान 4.0 सह स्वच्छ भारत दिवस का पालन किया गया।

प्रशासनिक भवन प्रांगण में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर श्री हितेंद्र मल्होत्रा, महाप्रबंधक ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उपस्थित प्रधान विभागध्यक्ष्यों, वरीय अधिकारी ने भी महात्मा गांधीजी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

श्री हितेंद्र मल्होत्रा,महाप्रबंधक के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन प्रांगण में श्रमदान से स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।इस मौके पर प्रधान विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारी और कर्मचारियों ने भी श्रमदान कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *