ईसीएल के सतग्राम श्रीपुर क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान तहत महिला फुटबॉल मैच का आयोजन

जामुड़िया। ईसीएल के सतग्राम श्रीपुर क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान -2024 के अंतर्गत क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री उपेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन से बोगरा के जोबा ग्राउंड में महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मैच में दोनों टीमों कि महिला खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जो बहुत ही सराहनीय रहा। इस मैच में उखड़ा पुजारी सी.सी. कि टीम विजेता रही और रानीसायेर आदिवासी महिला अकादमी कि टीम उपविजेता रही। मौके पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री संजय भौमिक मौजूद रहें और उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग में स्वच्छता का खास ध्यान रखना सेहत के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इस तरह का आयोजन समाज में स्वच्छता की जागरूकता बढ़ाने में विशिष्टता रखता है । सभी महिला खिलाडियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी।इस विशिष्ट मौके पर सतग्राम श्रीपुर क्षेत्र के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों ने इस मैच का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *