कुम्हारटोली में अभया क्लिनिक का शुभारम्भ, डॉक्टर घर-घर जाकर देंगे सेवाएं

 

कोलकाता, 01 सितंबर । प्रतिमा निर्माण के लिए मशहूर कोलकाता के कुम्हारटोली में रविवार को आरजी कर कांड की पीड़ित महिला डॉक्टर की स्मृति में अभया क्लिनिक का शुभारम्भ किया गया, जहां से डॉक्टर आम लोगों को घर-घर जाकर चिकित्सक सेवाएं प्रदान करेंगे। क्लिनिक का उद्घाटन कुम्हारटोली पॉटरी कल्चर सोसाइटी के कार्यालय में आर.जी. कर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों द्वारा किया गया।

यह क्लिनिक कार्डियोलॉजी, ईएनटी, सामान्य चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के मरीजों को देखता है। अभया क्लिनिक प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खुला रहेगा। इसके अलावा यहां टेलीमेडिसिन सेवाएं भी शुरू की गई हैं, ताकि दूर-दराज के मरीज भी विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकें।

स्थानीय निवासी अपने दरवाजे पर चिकित्सा सेवाएं पाकर बहुत खुश हैं। यह स्थानीय लोगों के लिए एक विशेष उपहार है, क्योंकि इससे चिकित्सा सेवाएं उनके घरों के करीब उपलब्ध होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *