चिरकुंडा।युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए चिरकुंडा मंडल भाजपा अध्यक्ष अरबिंद सिन्हा व युवा नेता सह कार्यक्रम प्रभारी अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में गुरूवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उसके पश्चात सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने लोगों से जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए शुक्रवार को रांची चलने के लिए आहवान किया।आज के कार्यक्रम मे मुख्य रूप धनबाद जिला ग्रामीण के जिला मंत्री अनिल यादव, चिरकुंडा नगर परिषद के निवर्तमान एवं धनबाद जिला ग्रामीण के पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह,जगरनाथ सिंह, नंद लाल कुमार,मदन शर्मा,पवन शर्मा,पप्पू सिंह,सुरेश सिंह,विजय राय,विमल राय,काशी साव, मिथलेश साव, मुकेश साव, पवन साव, विक्की उपाध्याय, सागर बरात, संदीप सत्यम आदि थे।