आसनसोल। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में अब डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन की तरफ से युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में आज आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थाई जलाशयों में डेंगू मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने वाली गापाई मछली वितरित किए गए।आसनसोल नगर निगम अंतर्गत इलाको में लगभग 6 लाख गापाई मछली के चारा छोड़े जायेंगे पहले चरण में 3 लाख गप्पी मछली का चारा डाला जायेगा फिर दूसरे चरण में 3 लाख चारा डाला जायेगा.आज आसनसोल नगर निगम के प्रत्येक बोरो इलाके में गापाई मछली का चारा डालने के लीये प्रत्येक बोरो को 30 हजार गप्पी मछली दिया गया। यह मछली वितरण आसनसोल नगर निगम में किया गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, जाफर खान, कृष्णपद घोष, मो हिदायतुल्लाह तथा स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सभी बोरो के सैनिटरी इंस्पेक्टर तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों के देखरेख में जलजमाव वाले स्थानों पर गापाई मछली छोड़ी गई। मेयर बिधान उपाध्याय कहा कि नगरनिगम के सफाई विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू की रोकथाम के लिए सक्रियता के साथ काम कर रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार लगातार कार्य किया जा रहा है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि डेंगू को पूरी तरह से खत्म किया जाये नगरनिगम के साथ ही आम जनता को जागरूक रहने की जरूरत है। कहीं भी पानी न जमा होने दें। अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखें।
