सिविल लाइंस वालों का खत्म हुआ दशकों लंबा इंतजार : मजबूत इच्छाशक्ति हो तो सब संभव है – गोपाल शर्मा

15 साल से राजनीतिक खींचतान में उलझी थी पानी की टंकी
– 35 वर्षों से कुछ लोगों के निजी स्वार्थ और राजनीतिक लाभ के कारण अटका था काम
– सबको मनाकर, साधकर गोपाल शर्मा ने खत्म कराया गतिरोध
– रविवार देर रात तक चला मान मनोव्वल का दौर
– विधायक शर्मा की पहल पर जनहित में विरोधियों ने छोड़ी हठ

जयपुर (आकाश शर्मा)। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के श्याम नगर इलाके में दशकों के इंतजार के बाद पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ।विधायक गोपाल शर्मा ने श्याम नगर के लक्ष्मण पथ स्थित राम पार्क में पानी की टंकी का शिलान्यास किया।

लगभग 35 वर्षों से इस स्थान पर टंकी बनाने की मांग हो रही थी। लंबे इंतजार के बाद काम शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।इसकी क्षमता 22 लाख लीटर होगी और इसके साथ 41 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस पानी टंकी से 25 हजार नागरिकों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके लिए 13 करोड़ 26 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 50, 52 और 53 में देवी नगर, विवेक विहार, लक्ष्मण कॉलोनी, कटेवा नगर, बृजलालपुरा, महेंद्र नगर, मोती नगर, राजीव नगर, नवनिर्माण नगर और किशन नगर के निवासी लाभान्वित होंगे।


विधायक गोपाल शर्मा ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता के मुद्दे को राजनीति में उलझाकर रखने वाले लोगों ने जनहित की कभी परवाह नहीं की। इस कारण क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या का लंबे समय तक सामना करना पड़ा। लेकिन अब हालात बदलने जा रहे हैं।

गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “हर घर नल से जल” का जो नारा दिया था, वह सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में भी परिलक्षित होता दिखाई दे रहा है।शिलान्यास के अवसर पर क्षेत्र की मातृशक्ति ने तत्कालेश्वर महादेव मंदिर, विवेक विहार से शिलान्यास स्थल जगदंबा माता मंदिर तक कलश यात्रा निकालकर समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

कलश यात्रा में शिव दरबार की मनमोहक झांकी और प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। समारोह में विधायक शर्मा की ओर से काशी विश्वनाथ से पूजित रुद्राक्ष वितरित किए गए।

शिलान्यास समारोह में वार्ड 50 के पार्षद पवन शर्मा नटराज, वार्ड 52 की पार्षद पूनम शर्मा, श्याम नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, सुगन सिंह शेखावत, नोप सिंह शेखावत, नारायण सिंह, जितेंद्र सिंह शेखावत, वार्ड अध्यक्ष 53 अध्यक्ष भवानी शंकर निमावत, वार्ड अध्यक्ष 52 के अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, विवेक विहार समिति अध्यक्ष कबूल सिंह, श्याम नगर मंडल महामंत्री गौरव विजयवर्गीय और मानवेंद्र सिंह, श्याम नगर मंडल महिला अध्यक्ष गुड़िया शर्मा, मनमोहन कौशिक, सुभाष शर्मा, दिनेश कुमावत, दीपेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?