चिरकुंडा।एग्यारकुंड प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी द्वारा जिला निर्वाचन शाखा व इलेक्शन कमिशन रांची के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न मतदान केदो पर नाम जांचों अभियान के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसके तहत प्रखंड के 162 बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें सभी बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित हुए। बूथ संख्या 326 का स्थान परिवर्तन को लेकर स्थानीय मतदाताओं में खुशी का माहौल था। ज्ञात हो बूथ संख्या 326 के वोटर को एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत में बूथ परिवर्तन किया गया है। नाम जांचों अभियान के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी द्वारा डुमरकुंडा के 369 नंबर बूथ एवं एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के 326 नंबर बूथ में विशेष रुप से विजिट किया गया और हाउस टू हाउस सर्वे भी किया गया।नाम जांचों अभियान के तहत सोशल मीडिया वगैरह में सभी को अपलोड फोटो करने को कहा गया एवं सभी जगह पर यह किया गया। मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर पंकज कुमार सिंह, संदीप सिन्हा , एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत मुखिया अजय पासवान शिक्षक प्रमोद कुमार झा, बीएलओ अंजू देवी, सावित्री कुमारी, कुंती कुमारी, टुंपा बाउरी आदि थे।