कोलकाता से ढाका के बीच फिलहाल बंद रहेगी रेलवे की सेवाएं

कोलकाता, 23 जुलाई । कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस की सेवाएं बुधवार तक निलंबित रहेंगी। पूर्वी रेलवे ने यह जानकारी मंगलवार को दी है। जिसमें बताया गया है कि पड़ोसी देश में जारी हिंसा के हालात में सुधार नहीं होने की वजह से दोनों देशों में जारी संवाद के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, बांग्लादेश से प्राप्त संदेश के आधार पर कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस की सेवाएं बुधवार तक निलंबित रहेंगी।

मैत्री एक्सप्रेस की सेवाएं शनिवार से ही निलंबित हैं। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती है और रविवार को संचालित नहीं होती।

इसके अलावा, कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस की द्वि-साप्ताहिक सेवा भी रविवार को रद्द कर दी गई थी। ये ट्रेनें फिलहाल बांग्लादेश में हालात सामान्य होने तक रद्द रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *