सवा लाख हनुमान चालीसा का होगा पाठ

 

आसनसोल:लगातार आसनसोल जी टी रीड स्थित महाबीर स्थान में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता रहा है l शुक्रवार को हनुमान स्थान के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी की पिछले 19 वर्षो से मंदिर में प्रति वर्ष सावन महीना में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करते आ रहें है l 21 को गुरु पूर्णिमा है उसी दिन गुरुओ की पूजा कर के सवा लाख हनुमान चालीसा का पता शुरू करने जा रहें है l आसनसोल के सभी जनता की सुख शांति के लिये यह पाठ प्रति वर्ष किया जाता है l यह पाठ सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा l यह पाठ 15 अगस्त तक जारी रहेगा l 17 अगस्त को हवन और भंडारा किया जायेगा l उन्होंने साथ में जानकारी दी की मंदिर को सांसद मद से 6 लाख की सहायता प्रदान की गई है l इस राशि से सोलर लाइट लगाया गया है जल्द ही इसका उद्धघाटन किया जायेगा l सोलर लाइट से मंदिर को काफ़ी लाभ हुआ है l इससे हमारा इलेक्ट्रिक बिल काफ़ी घटा ह l इससे बिजली बिल की रकम का बचत होगा l साथ ही उन्होंने आसनसोल नगर निगम को धन्यवाद किया की उन्होंने हमारी मांग पर मंदिर के सामने करय करवाए है l मंदिर के कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिये ट्रस्ट बनाया जायेगा, जिसमे आसनसोल के सभी जनता से सदस्यता लेने का अनुरोध किया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *