अपर सदस्य /उत्पादन इकाई, रेलवे बोर्ड ने किया चिरेका का दौरा

चित्तरंजन,9 जुलाई ; संजय कुमार पंकज, (अपर सदस्य /उत्पादन इकाई ) रेलवे बोर्ड ने आज 09 जुलाई 2024 को चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका ) का दौरा व निरीक्षण किया।
श्री पंकज ने देशबंधु हेरिटेज लोको पार्क का दौरा किया और प्रदर्शित लोकोमोटिव के समृद्ध संरक्षित गौरवशाली इतिहास और अमृत डिजिटल गैलरी को देखा। इस दौरान उनके साथ श्री हामिद अख्तर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष,वरीय अधिकारी गण उपस्थित थे।


इसके बाद कारखाना स्थित शेल शॉप,बॉगी शॉप, व्हील शॉप और शॉप संख्या 16 एवं 19 का निरीक्षण किया। इसके पश्चात इन्होंने महाप्रबंधक कक्ष में श्री हितेंद्र मल्होत्रा,महाप्रबंधक चिरेका संग महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया ।
संजय कुमार पंकज ने प्रशासनिक भवन के बैठक कक्ष में यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रशासनिक कार्यालय परिसर में विरासत संग्रहालय का परिभ्रमण किया तथा सराहना की।
अपराह्न में प्रशासनिक भवन सभागार संजय कुमार पंकज ने महाप्रबंधक और प्रधान विभागाध्यक्षों के साथ एक बैठक कि अध्यक्षता की इस मौके पर श्री हितेंद्र मल्होत्रा, महाप्रबंधक महोदय सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारी गण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *