इनमोसा के सम्मेलन में माइनिंग के दौरान जीरो टोलरेंस दुर्घटना पर चर्चा

चिरकुंडा। इंडियन नेशनल मेन ऑफिशल एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन के मुगमा एरिया ईसीएल की बैठक चिरकुंडा स्थित नेहरू रोड के एक सभागार में किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव पीएन मिश्रा , अध्यक्ष विजय सिंह, खलील खान, समीर चक्रवर्ती, डीके पांडे सुकेन राय चौधरी व सुशील कुमार द्वारा दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पहले जीएम स्व जेके बनर्जी को श्रद्धांजलि दिया गया । बैठक के बारे मे पीएन मिश्रा ने कहा कि इनमोसा के तरफ से हर माह में मासिक बैठक होती है।उन्होने कहा कि कार्य के दौरान कोलियरी में सेफ्टी सुरक्षा किस प्रकार रहे इसपर चर्चा किया गया। खासकर आए दिन जो एक्सीडेंट व दुर्घटनाए हो रही है उस पर विशेष चर्चा किया गया ताकि एक्सीडेंट का टॉलरेंस शून्य किया जा सके। ईसीएल को लेकर वैसे सभी मुख्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया । कार्य को लेकर संगठन में माइनिंग से जुड़े लोगों के बीच जानकारी दी गयी।
सम्मेलन का संचालन सुशील कुमार व एमएन चौबे ने किया।
मौके पर एमएन चौबे, मिहिर गोप, बामा पोदो मोदक, एचपी राय, मनोज दे दर्जनों इनमोसा से जुड़े सदस्य मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *