कोलकाता।चुनाव खत्म, वसूली चालू की नीति पर चलने वाली और निरंतर पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस का मूल्य बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने वाली मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सादाब खान की उपस्थिति मै बड़ाबाजार जिला युवा कांग्रेस के सभापति पंकज सोनकर के नेतृत्व मै सेंट्रल एवेन्यू स्थित महाराणा प्रताप के मूर्ति के निकट पेट्रोल पम्प के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा हाथो मै पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।रसोई गैस को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन उठाया गया।
सादाब खान ने कहा पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीज़ल के दामों में 9 बार वृद्धि हो चुकी है, तेल की कीमतें कई बार बढ़ाई जा चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद भी देश में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जो जनता की समझ से परे है।
पंकज सोनकर ने कहा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।लुटेरी भाजपा सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष करेगा, जनता की लड़ाई लड़ेगा। प्रदर्शन प्रवेज़ खान,गजेंद्र चौबे,सादाब सिद्दीकी,प्रशांत सामंत, अकिब जहूर,मो:हुसैन, सन्नी सिंह,इंतिकाब अख्तर,गुड्डू खान,कुणाल चतुर्वेदी,राजू सरावगी,अमीर अली,सद्दाम,प्रवेज आलम व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।