कोलकाता में सरकारी अस्पताल और विश्वविद्यालय में बम की आशंका

crime 0

कोलकाता, 18 जून । कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को महानगर कोलकाता की एक सरकारी अस्पताल और एक प्रमुख विश्वविद्यालय को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। इस ईमेल में दावा किया गया है कि वहां टाइम बम लगाए गए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिन दो संस्थानों को इस तरह के बम थ्रेट वाले ईमेल मिले हैं, वे हैं दक्षिण कोलकाता में सरकारी एस.एस.के.एम. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा शहर के उत्तरी बाहरी इलाके में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शहर के एक निजी विश्वविद्यालय को भी इसी तरह का बम थ्रेट वाला ईमेल मिला है।

सूत्रों ने कहा कि सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों सहित पुलिस उन स्थानों पर पहुंची, जहां इसके बम की धमकी मिली थी।

नवीनतम उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है और पुलिस को संदेह है कि संभवतः ऐसे ईमेल फर्जी थे। हालांकि, जिस ईमेल पते से ईमेल भेजे गए थे, उसके आधार पर शहर पुलिस के साइबर अपराध प्रभाग ने आईपी पते की पहचान करने ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *