रंगापानी रेल दुर्घटना : मौतों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 11, घायल बच्ची ने तोड़ी दम

R

सिलीगुड़ी, 18 जून । रंगापानी रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मंगलवार को एक घायल बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची का नाम स्नेहा मंडल है।

सोमवार को रंगापानी में कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना में 6 की मौत हो गई थत। जबकि 47 यात्री घायल हो गए थे। घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, सिलीगुड़ी से अपने परिजनों के साथ अपने घर मालदा लौट रही स्नेहा मंडल हादसे में घायल हो गई थी। बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आज सुबह इलाज के दौरान घायल बच्ची की मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संदीप सेनगुप्त ने कहा कि ट्रेन हादसे में कई घायलों को छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, जो लोग भर्ती हैं उनकी हालत स्थिर है। वहीं, सुबह घायल एक बच्ची की मौत हो गई है। दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *