चित्तरंजन,05.06.2024:विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के अवसर पर आज 5 जून 2024 को चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सर्वप्रथम भारत स्काउट एंड गाइड चित्तरंजन जिला शाखा के द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें पर्यावरण संरक्षण प्रति संदेश दिया गया ।
तत्पश्चात, प्रशासनिक भवन सभागार में तथा चिरेका के विभिन्न स्थल पर LiFE शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। इसके पश्चात तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र के बधवार हॉल में एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संबधित विभिन्न विषयों जैसे कूड़े कचरे प्रबंधन और इसके निपटान तथा विभिन्न प्रकार के कचरे का उचित निपटारा, भूमि पुनर्स्थापन, ग्लोबल वार्मिंग और इसके दुष्प्रभाव पर चिरेका के वरीय अधिकारीयों द्वारा प्रस्तुति दी गयी। सेमिनार के प्रारंभ में उपस्थित सभी को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का आग्रह किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के प्रधान अध्यक्ष, विभागीय अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी गण उपस्थित थे।