दिल्ली में खिला कमल, सातों लोकसभा सीटों पर शानदार जीत

मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 4 जून । दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर एक बार फिर ‘कमल’ खिला है। भाजपा ने दिल्ली की सभी सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आआपा) ने मिलकर काफी दम लगाया, लेकिन कुछ खास अंतर होता नजर नहीं आया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा के मनोज तिवारी 1 लाख 37 हजार अधिक वोटों से कांग्रेस के कन्हैया कुमार को हराया। मनोज तिवारी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है ।

नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज ने आआपा के सोमनाथ भारती को 78,000 से अधिक वोटों से हराया। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 01 लाख 24 हजार अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सही राम को हराया। उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के योगेन्द्र चंदोलिया ने कांग्रेस के उदित राज को 2,74,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार के खिलाफ 81,000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की। चांदनी चौक सीट से भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल को 89,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा की कमलजीत सहरावत ने आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा को 1,95,000 से अधिक मतों से हराया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। यही वजह है कि इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर भाजपा को चुनौती दी है। गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा। लेकिन भाजपा का विजयरथ इस बार भी नहीं रुका। भाजपा को इस चुनाव में 54 प्रतिशत से अधिक वोट प्रतिशत मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?