तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी शत्रुघन सिन्हा के समर्थन में युवा नेता प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में जामुड़िया के न्यू केंदा में विशाल जुलूस का आयोजन

 

जामुड़िया।आसनसोल लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी शत्रुघन सिन्हा के समर्थन में शनिवार को प्रचार के आखरी दिन युवा तृणमूल कांग्रेस नेता प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में न्यू केंदा इलाका में विशाल जुलूस का आयोजन किया गया।जुलूस न्यू केंदा मोड़ से शुरू हुआ जो ईस्ट केंदा,केंदा ग्राम,तीन नंबर,झांटी बांध,सालडांगा,कोंडाकली आदि इलाका होते हुए केंदा सालडांगा में समाप्त हो गया।जुलूस का नेतृत्व युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला नेता प्रेमपाल सिंह,जमुडिया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ राना,केंदा अंचल अधक्ष संदीप बनर्जी(बीजू),श्रमिक नेता देवासिष चटर्जी,महिला ब्लॉक अध्यक्ष तानिया चटर्जी,जिला परिषद सदस्य पुतुल बनर्जी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
जुलूस के पश्चात युवा तृणमूल कांग्रेस नेता प्रेमपाल सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी शत्रुघन सिन्हा को पिछले बार से ज्यादा वोट से विजई बनाना होगा।वही इसके लिए सभी लोगो को ज्यादा से ज्यादा लोगो से तृणमूल प्रार्थी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा।उन्होंने कहा कि पूरे आसनसोल के सामाग्रिक विकास के लिए तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी शत्रुघन सिन्हा को विपुल वोटों से जिताना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *