मंगलवार को चोपड़ा जाएंगे राज्यपाल

कोलकाता, 19 फरवरी । तृणमूल प्रतिनिधिमंडल की मांग के अनुरूप राज्यपाल डाक्टर सी.वी. आनंद बोस मंगलवार को चोपड़ा जा रहे हैं। सोमवार रात को ही वह चोपड़ा के लिए रवाना होंगे। रात में दार्जिलिंग होते हुए बिहार के किशनगंज पहुंचेंगे।

वहां से राज्यपाल सड़क मार्ग से चोपड़ा पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले सोमवार को उत्तरी दिनाजपुर जिला अंतर्गत चोपड़ा के चेतनागाछी गांव में मिट्टी में दबने से चार बच्चों की मौत हो गयी थी। बीएसएफ इलाके में नाला बना रही थी। वहीं खेल-खेल में अचानक जमीन धंसने से बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में तृणमूल कांग्रेस ने बीएसएफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद गुरुवार को तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर राज्यपाल से मिला। उन्होंने राज्यपाल से चोपड़ा जाने का अनुरोध किया जिस पर राज्यपाल ने सहमति जताई। उसी के मुताबिक राज्यपाल मंगलवार को चोपड़ा का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *