मुख्यमंत्री की प्रशासनिक सभा आरामबाग में,आला अधिकारियों ने किया सभास्थल का दौरा

हुगली । सोमवार दोपहर आरामबाग के कालीपुर मैदान में होने वाली ममता बनर्जी की प्रशासनिक सभा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। रविवार को पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मंत्रियों ने सभास्थल का दौरा किया। इस दौरान राज्य पुलिस के एडीजी (पश्चिमांचल) त्रिपुरारी अथर्व, हुगली जिला पुलिस(ग्रामीण) के अधीक्षक कामनाशीष सेन, अतिरिक्त अधीक्षक कृषाणु राय, एसडीपीओ सुप्रभात चक्रवर्ती, आरामबाग थाना प्रभारी राकेश सिंह ने सभास्थल पर सुरक्षा का जायजा लिया। इसके आलावा सभास्थल पर राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती, सांसद अपरूपा पोदार सहित प्रशासन और सरकार से जुड़े कई लोगों ने सभास्थल का दौरा किया। सभास्थल की तैयारियों से सभी संतुष्ट भी दिखे।

दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री आरामबाग के कालीपुर मैदान में एक सभा करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री कई प्रकल्पों का उद्घाटन करेंगीं तथा जिले में हुए अनेक निर्माणकार्यों का शिलान्यास करेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/ धनंजय /गंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *