सौरभ गांगुली की मां निरुपमा गांगुली अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, 02 फरवरी। भारतीय क्रिकेटर सौरभ गांगुली की मां निरुपमा गांगुली को गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत अब स्थिर है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि वह पूरी तरह खतरे से बाहर हैं क्योंकि शुक्रवार सुबह उनके रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर काफी बढ़ गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जो डाक्टर सौरव गांगुली के हृदय संबंधी समस्याओं के लिए देखते हैं, वही सौरव की मां का इलाज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *