विधायक अदिति मुंशी के पति के घर में नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने मारा छापा

 

कोलकाता, 30 नवंबर । राज्य के चर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गुरुवार को सीबीआई मैराथन छापेमारी कर रही है। कोलकाता नगर निगम के पार्षद बप्पादित्य के घर छापेमारी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस की विधायक आदिति मुंशी के पति देवराज के घर भी छापेमारी की गई है।
तृणमूल के विधाननगर नगर निगम पार्षद देबराज चक्रवर्ती के घर सीबीआई ने इससे पहले भी उन्हें एक मामले में समन किया था।

अब नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए गुरुवार सुबह से ही सीबीआई ने जगह-जगह सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सुबह 9:10 बजे सीबीआई की टीम राजारहाट स्थित देवराज के घर पहुंची। हालांकि उस वक्त देवराज घर पर नहीं थे। उनके परिवार ने सीबीआई अधिकारियों को सूचित किया कि देवराज घर पर नहीं हैं। हालांकि, कुछ ही देर में देवराज भी पहुंचे। सीबीआई के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *