सामाजिक संगठन ‘ इमोशन’ ने किया संजय सिन्हा को सम्मानित

 

आसनसोल:शहर के रवींद्र भवन में सामाजिक संगठन ‘ इमोशन ‘ द्वारा आयोजित समारोह में कुछ विशिष्ट जनों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि मीडिया पर्सनैलिटी,प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी के सेक्रेटरी जनरल तथा इंटरनेशन इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा का इस मौके पर पुरजोर तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।संस्था की ओर से श्री सिन्हा को प्रशस्ति पत्र और उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया।उनके साथ टीम मेंबर संचिता मंडल,प्रशांत सुर आदि भी उपस्थित थे।गौरतलब है कि संजय सिन्हा की अगुवाई में विगत कई वर्षों से सामाजिक गतिविधियां की जा रही हैं।प्रेस क्लब क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष विद्या रत्न :मेगा एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड तथा बंगाल एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन किया जाता है,जिसके तहत मेधावी छात्र – छात्राओं और प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है।इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में संजय ने बताया कि सभी की सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।ये हम सब की जिम्मेदारी है।अगर सभी अपने अपने दायित्व का पालन करने लगें,तो देश की कायापलट हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *