पीआरएस ओबेरॉय के निधन पर ममता ने दुख जताया

Obeyroy

कोलकाता, 14 नवंबर । ‘पद्म विभूषण’ पीआरएस ओबेरॉय के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक्स हैंडल पर लिखा कि ओबेरॉय ग्रुप के चेयरमैन और भारतीय आतिथ्य के सम्राट ‘पद्म विभूषण’ पीआरएस ओबेरॉय के निधन से दुखी हूं। उनकी ट्रेनिंग दार्जिलिंग में हुई थी। उनकी उपलब्धियां पश्चिम बंगाल से अभिन्न रूप से जुड़ी हुई हैं। हम सभी को अपूरणीय क्षति महसूस होगी। परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज ओबेरॉय का जन्म 3 फरवरी, 1929 को दिल्ली में हुआ था। सेंट पॉल स्कूल, दार्जिलिंग से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने स्विट्जरलैंड के एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। अपने पिता की मृत्यु के बाद, पृथ्वीराज ने 2002 में ईआईएच समूह के अध्यक्ष का पद संभाला। देश के कई राज्यों में ओबेरॉय ग्रुप के होटल खोलने के अलावा इस ग्रुप के पास मिस्र, इंडोनेशिया समेत दुनिया के प्रमुख शहरों में भी होटल हैं। पृथ्वीराज को देश के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2008 में ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *