दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर कोलकाता में निःशुल्क जल वितरण

कोलकाता !  मानव सेवा संकल्पित विशिष्ट संस्था “श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति” द्वारा पाँच दिवसीय निःशुल्क जल वितरण सेवा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष, विधायक श्री विवेक गुप्ता के निर्देशानुसार, एवं प्रधान सचिव श्री बिमल दीवान की सलाह पर, यह जल सेवा कोलकाता के भिन्न भिन्न स्थानों में,( लगभग ७५ ) जल वितरण शिविर एवं जल वितरण टैंकर द्वारा सुचारु रूप से चला जो २० ऑक्टोबर से २४ ऑक्टोबर, ५ दिन-रात लगातार चलता रहा, जिसमे लाखों दर्शनार्थियों की प्यास का निवारण किया गया। ज्ञात रहे की दुर्गा पूजा के उपलक्ष मे ५ दिन पूरे रात्रि पूजा पंडाल दर्शनार्थी, कार्यकर्ता, पुलिसजन, स्वयंसेवकों इत्यादि की जल आपूर्ति की अत्यधिक आवश्यक्ता होती है। यह वृहत सेवा कार्य समिति के सह सचिव पवन बंसल के नेतृत्व मे पूर्ण हुई जिसमे आदित्य विक्रम तुल्स्यान, सुभाष चंद्र गोयनका, बिनोद अगरवाल, महेश मित्तल, विनाय सोंथालिया, सुशील जोशी, जुगल जोहरी, गायत्री मित्तल सक्षम मित्तल, संजय अग्रवाल अदि ने विशिष्ट योगदान दिया। सभी के सहयोग से जल सेवा एवं वितरण संपूर्ण रहा। ज्ञात रहे कि सरकारी इंतजाम के बावजूद इसे पूर्ण करने मे कई सामाजिक सेवा संस्था उपयोगी साबित होती रही है जिसमे श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति का विशिष्ट स्थान रहा है। सभी जानकारी समिति के सह सचिव पवन बंसल जी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *