दुर्गा पूजा बितते ही कोलकाता में डेंगू से महिला की मौत

 

कोलकाता, 25 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दुर्गा पूजा का उत्सव बितते ही डेंगू से एक महिला की मौत हो गई है। घटना कोलकाता के वार्ड नंबर 104 की है। मृतक महिला की पहचान मामूनी नस्कर के तौर पर हुई है। उसके मृत्यु प्रमाण पत्र में मौत की वजह के तौर पर डेंगू का उल्लेख किया गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बुधवार शाम इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि महिला को सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया है कि राज्य भर में फिलहाल डेंगू से संक्रमितों की संख्या दो हजार से अधिक है जबकि करने वालों की संख्या बढ़कर 65 पर जा पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *