सीमा पर 12 लाख रूपये के 23 किलो चांदी के आभूषण किये जब्त

कोलकाता, 23 अगस्त । नदिया जिले में सीमा चौकी विजयपुर में मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने तस्करों के इरादों पर पानी फेरते हुए भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 23.130 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए।

जब्त की गई चांदी की अनुमानित कीमत 11 लाख 47 हजार 132 रुपये है। तस्कर इन चांदी के आभूषणों को भारत से बांग्लादेश में पार करने की कोशिश कर रहे थे।

बुधवार को बीएसएफ ने अपने बयान में बताया है कि सीमा चौकी विजयपुर के मुस्तैद जवानों ने 11:30 बजे, सीमा गश्ती के दौरान एक तस्कर को जीरो लाइन पर खड़ा हुआ देखा। बीएसएफ का दल तस्कर की तरफ तेजी से आगे बढ़ा और तस्कर को रुकने को कहा। लेकिन तस्कर रुकने की बजाय, कुछ सामान वहीं गिराकर केला बागान की तरफ भाग गया। तत्पश्चात, जवानों ने आसपास के इलाके की गहन तलाशी की। तलाशी के दौरान जवानों को मौके से तीन बड़े बैग मिले। जवानों ने जब बैगों को खोला तो उनमें 23.130 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए।

जब्त किये गए चांदी के आभूषणों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग बानपुर को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *