सूर्योदय सेवा समिति द्वारा सावन उत्सव का आयोजन

चिरकुंडा।सूर्योदय सेवा समिति द्वारा चिरकुंडा उपर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में सावन उत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें बर्नपुर से आए पप्पू मिश्रा के भजनों पर लोग रात भर झूमते रहे।उन्होने भोले ओ भोले… , मोर भंगिया के मनाई दे हो भोलेनाथ…
और अंडाल से आई सुरभि सिंह के भजनों पर भी लोग झूमने पर मजबूर हो गए।उन्होने अब हमसे ना भंगिया पिसाई ए गणेश के पापा… आदि भजन गाए।वहीं कार्यक्रम का संचालन तालडांगा हाउसिंग कालोनी के किशोर लाला ने किया।
और कोलकाता से आए कृष्ण और राधिका नृत्य नाटिका ग्रुप के कलाकारों द्वारा भी भोलेनाथ और भारत माता पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी,निवर्तमान अध्यक्ष डबलू बाउरी,सुनीता सिंह,नैना शर्मा,पवन शर्मा आदि मौजुद थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्योदय सेवा समिति के सभी सदस्यों की सराहनिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *