विश्वविद्यालय में रैगिंग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका

 

कोलकाता, 14 अगस्त । राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ रैगिंग को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस शिवगणनम और हिरणमय भट्टाचार्य की खंडपीठ में अधिवक्ता सायन बनर्जी ने यह जनहित याचिका दायर की है। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया है।
इसमें जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुई छात्रा की मौत का जिक्र करते हुए इस बात का दावा किया गया है कि राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय में रैगिंग नहीं करने के लिए नियमों को नहीं माना जा रहा। जूनियर छात्रों को लगातार परेशान किया जाता है। विश्वविद्यालयों में रैगिंग रोकने के लिए सीबीआई के पूर्व निदेशक आरके राघवन के नेतृत्व में एक रैगिंग रोकथाम समिति का गठन किया गया था। उसने कई निर्देशिका दी थी लेकिन किसी का भी पालन नहीं हो रहा है। जल्द ही इस मामले में सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *