बंगाल के कई हिस्सों में जारी रहेगी बारिश, गर्मी भी बरकरार

 

कोलकाता, 29 जुलाई । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है जबकि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस है। सुबह 3:00 बजे तक कोलकाता में 3.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। रविवार तक इसी तरह का मौसम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *