गल रही है रिश्तो पर जमी बर्फ, राज्यपाल से मिलने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

 

कोलकाता, 25 जुलाई । पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस ने राज्य प्रशासन और सरकार पर सवाल खड़ा करना शुरू किया था। उसके बाद राजभवन और तृणमूल के बीच रिश्ते तल्ख हो गए थे। लेकिन चुनाव बितते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे मधुर करने की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को राज्य सचिवालय से निकलकर वह सीधे राजभवन जा पहुंची। सूत्रों ने बताया है कि राज्यपाल ने राजभवन में मुख्यमंत्री का स्वागत किया है। डॉ बोस के साथ सीएम की करीब आधे घंटे से अधिक मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया है कि केवल शिष्टाचार मुलाकात के लिए सीएम यहां आई हैं। चुनाव वगैरा बितने के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। ऐसे में दोनों की मुलाकात बहुत खास मानी जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के समय राज्यपाल और तृणमूल के बिच तल्खी बढ़ने के बाद विधानसभा के चालू मानसून सत्र की शुरुआत से पहले भी जटिलताएं शुरू हो गई थीं। राज्यपाल ने सदन की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में संसदीय कार्य मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय और विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी से बातचीत के बाद उन्होंने सहमति दी है। फिलहाल विधानसभा का सत्र चल रहा है। इस बीच सीएम बनर्जी का उनसे मुलाकात इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस बार बंगाल विधानसभा में कई महत्वपूर्ण बिल पेश कर पास किया जाएगा जिससे राज्यपाल की सहमति की जरूरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *