चिरकुंडा कांवरिया संघ के 91 कांवरियों का जत्था बस से देवघर के लिए रवाना

चिरकुंडा। चिरकुंडा कांवरिया संघ के 91 कांवरियों की जत्था सोमवार को तीन नंबर चढ़ाई से व्यवसायी अजय सिंह के नेतृत्व में 16 वीं वर्ष देवघर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बोल बम के नारों से चिरकुंडा क्षेत्र गुंज उठा। रास्ते में माता कल्याणेश्वरी का भी दर्शन कर कांवरियों ने मत्था टेका। आयोजक अजय सिंह ने बताया कि हर साल झारखंड,बिहार,पूणे और बंगाल के कांवरिया आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक परिवार के सदस्य की तरह चिरकुंडा से देवघर में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए जाते हैं। नाचते, गाते, झूमते वे सुलतानगंज से पैदल दूरी तय कर देवघर पहुंचते हैं। मौके पर अजय सिंह,कुंदन सिंह,ललिता देवी, अखिलेश सिंह,पूनम सिंह,मनोज सिंह,रीता सिंह,प्रतिभा सिंह,रेखा सिंह,शंभु झा,डिटेंशन बम,सुदेश सिंह,रुपा सिंह,आकाश सिंह, निकिता सिंह,अनीता सिंह,सुनीता देवी,महंथ यादव,सुनील भगत,शीतल बम, पप्पू साव, इंद्रदेव प्रसाद,पिंटू साव,दिनेश,सुशांत,किशोर लाल, दीपक सिंह,बशिष्ठ, हिरण रवानी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *