ंचिरेका ने अब तक किसी भी वित्त वर्ष का जून महीने का सर्वाधिक लोको उत्पादन कर रचा कीर्तिमान , रिकॉर्ड 55 रेल इंजन का किया उत्पादन

 

 

चित्तरंजन,01 जुलाई,2023; चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) ने 30.06.2023 तक जून 2023 में रिकॉर्ड 55 लोको तथा वित्त वर्ष 23-24 की पहली तिमाही में 122 लोको का उत्पादन कर रेल इंजन उत्पादन के क्षेत्र में एक और नई उपलब्धि हासिल की है। यह किसी भी वित्त वर्ष में जून महीने और पहली तिमाही में अब तक का सबसे अच्छा उत्पादन आंकड़ा है।
यह उपलब्धि समर्पित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मजबूत इच्छाशक्ति, असाधारण कार्य कुशलता, अथक प्रयासों और समर्पण का प्रदर्शन का परिणाम है।
श्री देबी प्रसाद दाश, महाप्रबंधक ने इस उपलब्धि पर ‘टीम चिरेका’ को बधाई दी और इस उपलब्धि के लिए समर्पित अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चिरेका रेल इंजन उत्पादन के क्षेत्र में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन और उपलब्धियों को निरंतर जारी रखेगा।
यह उत्कृष्ट उपलब्धि नवाचार, दक्षता और उत्कृष्टता के प्रति चिरेका की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?