
आसनसोल:प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी और इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स की ओर से नौनिहालों को सम्मानित किया गया।रविवार को शहर के रवींद्र भवन में विद्या रत्न:मेगा एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स,सीजन :9 का भव्य आयोजन किया गया,जिसके तहत माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।पूरा हॉल खचाखच भरा हुआ था और विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिख रहा था।तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मेधावी विद्यार्थियों को विद्या रत्न एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2023 से विभूषित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित काजी नजरूल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ देवाशीष बंधोपाध्याय ने टॉपर्स को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा लक्ष्य पर नजर होनी चाहिए,तभी आप सफल हो पाओगे।प्रेस क्लब के सेक्रेटरी जनरल और ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित किया।प्रख्यात बिजनेसमैन और समाजसेवी सचिंद्र नाथ राय, हरि नारायण अग्रवाल,शिक्षाविद प्रणब चटर्जी,अरविंदो मुखर्जी,राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन नितिन खेमानी,सचिव अंकित अग्रवाल, आइपीसी राहुल खरकिया तथा पुलिस अधिकारी संजीव दे ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया।50 स्कूलों के 300 सौ से भी ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया गया।इससे पहले इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के नए पदाधिकारियों – दीपक मित्रा,आशीष कुमार,अमित सिंह, अंजन दे, अनिंदिता बिस्वास,सतबीर सिंह आदि को परिचय पत्र आदि प्रदान किया गया।मंच संचालन संचिता मंडल ने किया। बिशु मंडल,प्रशांत सुर, टीपू सुलतान,शांतनु बिस्वास आदि की भूमिका अहम रही।इस मौके पर सामाजिक संस्था राउंड टेबल इंडिया तथा कॉविड महामारी के दौरान बच्चों को मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा देने वाले समाज सेवी डॉ मिलन कर्मकार सहित वरिष्ठ पत्रकार सज्जन पारीक और आकाश शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
