अंतर्राष्ट्रीय विश्व नशा विरोध दिवस पर पुलिस द्वारा आयोजित रैली में शामिल विभिन्न सामाजिक संगठन

 

आसनसोल। अंतरराष्ट्रीय विश्व नशा विरोध दिवस के उपलक्ष पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस के द्वारा आसनसोल को नशा मुक्त शहर बनने के लिए सोमवार को जागरूकता रैली का अयोजन किया गया। रैली के दौरान रोटरी क्लब ऑफ़ आसनसोल ग्रीन सिटी ने आसनसोल को नशा मुक्त शहर बनाने के लिए जागरूकता रैली में भाग लिया। इस रैली में हेल्प फाउंडेशन और आशीर्वाद फाउंडेशन ने भी भाग लिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ आसनसोल ग्रीन सिटी के अध्यक्ष विवेक बर्नवाल, सचिव अजय मखारिया,कोषाध्यक्ष अनूप केडिया,सदस्य तनुज अग्रवाल,विशाल जालान,जिग्नेश पटेल, विकाश गोयल,सनी सेठ सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *