
चिरकुंडा। चिरकुंडा-पंचेत रोड के तीन नं चढ़ाई स्थित श्रीश्री राम भरोसा धाम सार्वजनिक मंदिर के जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसिय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ रविवार की सुबह कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।कलश यात्रा में 111 महिलाएं कतारबद्ध होकर चल रही थीं।कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ मंदिर से प्रारंभ हुआ जो चिरकुंडा-पंचेत रोड होते हुए चिरकुंडा शहीद चौक,उपर बाजार,थाना मोड़ होते हुए बराकर नदी पहुंचा व जल भरकर वापस मंदिर पहुंचा।कलश यात्रा में महिलाएं जय श्रीराम,हर-हर महादेव,जय श्रीश्याम,राधे-राधे आदि भक्ति नारे लगा रही थीं।मंदिर के मुख्य पुजारी राम रतन पाण्डेय ने बताया कि सप्ताहव्यापी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमे कैलाश नगर श्रीधाम वृन्दावन के कथावाचक माधव जी महाराज चिरकुंडा भागवत कथा की जाएगी।उन्होने कहा कि 2 जुलाई को पुर्णाहूति व महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।मौके पर मुख्य पुजारी राम रतन पाण्डेय,एकानंद पाण्डेय,पुरूषोत्तम पाण्डेय,अविनाश पाण्डेय के अलावे सुनिता सिंह,अर्चना पाण्डेय,संजू सोनी,आरती पाण्डेय,कल्याणी चौहान,आराध्या सोनी,शिल्पी राखा,सतीश सोनी आदि मौजुद थे।
