
चिरकुंडा।भाजपा के पथ प्रदर्शक व युगद्रष्टा डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस(पुण्यतिथि) चिरकुंडा के नेहरू रोड स्थित साइंस जोन के पास बुथ संख्या 363,364 व 365 में मनाया गया।उनके चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।लोगों ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया व उनके जीवनी पर प्रकाश डाले।मौके पर चिनप के निवर्तमान अध्यक्ष डबलू बाउरी,बापी सेन गुप्ता,जगरनाथ सिंह,रामजी पाण्डेय,बुलन बाउरी,मदन बाउरी,दामोदर सर,नंदलाल कुमार,पप्पु सिंह,अभिमन्यु कुमार,राजेश कुमार,संजय साव,विकास सिंह आदि थे।
