भाजपा चिरकुंडा मंडल द्वारा चलाया गया महा जनसंपर्क अभियान

 

चिरकुंडा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को भाजपा चिरकुंडा मंडल द्वारा चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया।जनसंपर्क अभियान सरसापहाड़ी स्थित श्रमकल्याण केंद्र से लेकर तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी,उड़िया धौड़ा,लायक पाड़ा होते हुए नेहरू रोड तक भाजपा चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष बापी सेन गुप्ता के नेतृत्व में महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगो से मिले और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष में किए गए विकाश के कार्य को लोगो को बताया।महा जनसंपर्क अभियान में चिरकुंडा मंडल के संयोजक डबलू बाउरी,सह संयोजक अरबिन्द सिन्हा,धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री अनिल यादव,कासी साव,विकाश उपाध्याय,विजय राय,मिथलेश साव,अभिमन्यु कुमार,बच्चू लायक,रीना बनर्जी,राम जी पांडे,ब्रजेश सिंह,कल्याण आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?