मानव सेवा परिवार ने गरीबों व राहगिरों के बीच शरबत,अंगूर,तरबूज का वितरण किया

 

चिरकुंडा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मानव सेवा परिवार नारायणी परिवार द्वारा शुक्रवार को चिर कुंडा रेलवे फाटक के पास हनुमान मंदिर में गरीबों व राहगीरों को ठंडा सरवत,अंगूर,तरबूज और आइसक्रीम का वितरण किया गया।परिवार के प्रमुख मंजू अग्रवाल ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद मानव की सेवा करना ही सच्ची सेवा है इसी को लेकर परिवार के सदस्यों द्वारा अक्सरहां गरीबों को भोजन कराया जाता है व गरीब बच्चियों की शादी में हमेशा मदद की जाती है।मौके पर मुख्य रूप से मंजू अग्रवाल,बसंती शर्मा,पुष्पा अग्रवाल,रामा शर्मा,निरंजन, विजय,आर्यन,मटरू अग्रवाल, झब्बू साव,शीशम अग्रवाल, सानवी,नंदलाल रावत, प्रदीप दा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *