जाली नोटों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो तस्कर

कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। इनमें से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन के रहने वाले 51 साल के आनंद दास के तौर पर हुई है जबकि दूसरे की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना अंतर्गत हाथी नगर निवासी 29 साल के रिंकू शेख उर्फ फकाशू के तौर पर हुई है। एसटीएफ के उपायुक्त हरीकृष्ण पाई ने सोमवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात पुख्ता सूचना मिलने के बाद कोलकाता के अम्हरस्ट स्ट्रीट थाना अंतर्गत एपीसी रोड और राजा बाजार क्रासिंग पर इन दोनों को घेर कर हिरासत में लिया गया। इनके पास से ₹ ₹500 के 200 जाली नोट बरामद किए गए। इनका मूल्य एक लाख रुपये हैं। इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई है। पता चला है कि आनंद दास उत्तर प्रदेश से बंगाल जाली नोटों को ले जाने के लिए आया था। दोनों के कई अन्य साथी बंगाल और अन्य राज्यों में हैं जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *