अंडाल। ईसीएल के पूर्व कर्मचारी रंजीत धीबर पर नौकरी देने के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। ज्ञान हो कि ईसीएल के पूर्व कर्मचारी ने कई लोगों को ईसीएल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये का ठगी की। लेकिन वादे के अनुसार किसी को नौकरी नहीं मिलने और रुपये वापस नहीं होने पर लोगों ने अंडाल थाना की पुलिस से संपर्क किया। दो साल पहले रंजीत धीबर ने अपनी पत्नी के साथ इलाके से भाग गया। पीड़ित लोगों में से एक ने रंजीत धीबर के नाम से धोखाधड़ी की शिकायत अंडाल थाना में दर्ज कराई थी। वही इस घटना को लेकर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के दामाद श्यामपद दत्ता को उखड़ा के सन्यासी कालीतला से गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेटी और दामाद श्यामपद आरोपी के संपर्क में हैं। बताया जाता है कि आरोपी का पता लगाने के लिए श्यामपद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को दुर्गापुर अनुमंडल अदालत में पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के जांच में तेजी लाने के लिए गिरफ्तार व्यक्ति को हिरासत में लेने का पुलिस के द्वारा आवेदन दिया जाएगा।
