कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने के लिए उमड़ी भीड़, अफरा तफरी में आठ घायल

जलपाईगुड़ी, 10 मार्च। कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने के लिए कूपन बांटने को लेकर जलपाईगुड़ी में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह अत्यधिक भीड़ उमड़ने की वजह से अफरा तफरी मच गई जिसमें आठ किसान घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

शुक्रवार से जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड की छह कोल्ड स्टोरेज इकाइयां आलू के लिए कूपन जारी करना शुरू किया। गुरुवार की रात से सैकड़ों किसान कूपन लेने के लिए कोल्ड स्टोर के सामने खड़े थे। सुबह कोल्ड स्टोरेज के खुलते ही हर कोई आगे जाकर अपने कूपन लेना चाहता था। इसी बीच भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसकी वजह से दो महिलाओं समेत आठ किसानों को घायल हो गये।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घायलों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। घटना से किसानों में आक्रोश फैल गया है। जिला प्रशासन की इस मामले पर पैनी नजर बनी हुई है। किसी भी बड़े हादसे को रोकने के लिए पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *