वृंदावन से आए भारत के प्रतिष्ठित कलाकारो के द्वारा अत्याधुनिक सुंदर और आकर्षक भजन संध्या का आयोजन

 

रानीगंज(संवाददाता):होली प्रीति सम्मेलन के अवसर पर स्पोर्ट्स असेंबली की ओर से अत्याधुनिक सुंदर और आकर्षक भजन संध्या का आयोजन की गई। जिसमें हजारों की संख्या में सभी उम्र के लोगों ने इस भजन संध्या में आनंद उठाइए। इस भजन संध्या में शाम होते ही भारी संख्या में लोगों का आगमन शुरू हो गया। मुख्य कलाकार वृंदावन के माधवास रॉक बैंड के कलाकारों का इंतजार में जुटे रहे। अक्सर ऐसा देखा जाता रहा है कि भजन के कार्यक्रम में लोग आते हैं लेकिन कब चले जाते हैं पता नहीं चलता लेकिन इस भजन संध्या में आखिरी समय तक दर्शक भजन की मांग करते रहे। विशेषता तो यह रही कि संगीत के धुन में भक्ति रस में डूब डूब कर लोग कार्यक्रम का आनंद उठाया। ऐसा प्रतीत हुआ कि वास्तव में वृंदावन से चलकर रानीगंज भगवान श्री कृष्ण राधा मां के साथ होली खेलने आई हो। संस्था के अध्यक्ष पवन बाजोरिया ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति की पावन होली वृंदावन के कलाकारों द्वारा पश्चिम बंगाल के रानीगंज की धरती पर पहली बार देखी गई भारी संख्या में दर्शकों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद उठाया आध्यात्मिकता एवं उल्लास का वातावरण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया देर रात तक परिवार सहित कार्यक्रम में सभी झूमते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *