बराकर में राजस्थानी परंपरा के साथ ढप्प के धुनों के ऊपर राजस्थानी मधुर गीतो के साथ मनाया गया रंगो का त्योहार

 

बराकर( संवाददाता): बराकर में रंगो का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बरकार में राजस्थानी परंपरा के साथ होली हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मनाया गया। जहा मारवाड़ी मित्र मंडल के युवा सदस्यो की टोलिया द्वारा ढप्प के धुनों के ऊपर राजस्थानी देवर भाभी के मधुर गीतो पर नगर भ्रमण। जहा घरों की छतों पर से गुब्बारे में रंग भरकर टोलियो के ऊपर बरसाना । रंग बिरंगे रंगो से टोलियो को रंगो में रंग देना। इस दौरान रंग की टोलियो के लिए जगह जगह रंग प्रेमियों के लिए अल्पाहार जलपान की व्यवस्था की जाती है। बराकर चौकबाजार से प्रारंभ होकर ये ढप की टोलिया बराकर हाटतल्ला होलिका दहन स्थल से होते हुवे हलवाई पट्टी स्टेशन मोड से स्टेशन रोड होकर मस्कारा रोड होकर चौकबाजर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान बड़े छोटे सभी मिलकर होली का लुफ्त उठाते है। होली पर्व को को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थानांतर्गत बराकर पुलिस द्वारा हर चौक चौराहे पर पुलिस निगरानी में डटी रही। इस होली की रसियो की टीम एक सप्ताह पहले से ही होली की याद करवा देते है। इस होली के कार्यक्रम को सफल बनाने में बराकर मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य नवीन पोद्दार, रवि पोद्दार, मनोज नियोगी, अंकुर गोपालका,सत्यनारायण जालान, संदीप शर्मा, कालू बंसल, राजेश अग्रवाल, बिनित जालान,कैलाश गोयल, संदीप माधोगडिया,अरुण शर्मा,मनोज चौधरी,अजय राजगाड़िया,अमित पोद्दार,किशन दुधानी,प्रशांत दुधानी सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *