कोलकाता, 14 नवंबर। बड़ाबाजार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के निर्देश पर महासचिव नागेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर उन्हें याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित लोगों में मिठाईयां बांटी गयी। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू के बताये रास्ते पर चलने से ही देश का कल्याण संभव है। वे बच्चों को काफी प्यार करते थे। इसीलिए उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता है। इस मौके पर रामबाबु शुक्ला, नगीना खैरवार, मुस्लिम अंसारी, ,सरीता देवी, अनिता खैरवार, चुनचुन महतो, अजय खैरवार आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पर श्रद्धांजलि अर्पित की।