मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने आसनसोल मंडल के विद्यासागर स्टेशन का निरीक्षण किया

 

 

आसनसोल(संवाददाता): परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने आसनसोल मंडल के नामित अधिकारियों के साथ बुधवार आसनसोल मंडल के विद्यासागर स्टेशन का निरीक्षण किया।
श्री शर्मा ने इस दौरान विद्यासागर स्टेशन पर स्टेशन भवन, यात्री सुख-सुविधाओं एवं संरक्षा मदों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को यात्रियों को सभी आवश्यक सुख-सुविधा की मदों तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निदेश दिया। श्री शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक ने विद्यासागर में पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के ग्रामीण आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
इसी क्रम में  श्री शर्मा ने विद्यासागर यार्ड का भी निरीक्षण किया, जहाँ अभी स्टोन चिप्स लोडिंग की जा रही है। आगे, विद्यासागर यार्ड पॉइंट से लोडिंग को बढ़ाने को लेकर   मंडल रेल प्रबंधक ने इस यार्ड हेतु अपेक्षित अतिरिक्त अवसंरचनात्मक सुविधाओं की भी समीक्षा की।
इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान श्री सचिन सुमन/वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, श्री अमरीश मोहन/वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-।। और श्री राहुल राज, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *