प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कोलकाता । राजधानी कोलकाता के इकबालपुर थाना अंतर्गत मोमिनपुर इलाके में सामुदायिक हिंसा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को नबी जयंती के मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों, दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। देर रात तक बमबारी होती रही थी। अब इसे लेकर पुलिस पर हालात को संभालने में विफलता के आरोप लगे थे। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सोमवार दोपहर के समय क्षेत्र में हालात का जायजा लेने के लिए गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया। कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना जताते हुए उन्हें पहले हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठाया गया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय सेंट्रल लॉक अप में लाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे हैं और पुलिस मुख्यालय घेराव की चेतावनी दी है। हालात से निपटने के लिए अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *