दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की तरफ से हिंदी दिवस का किया गया पालन

 

दुर्गापुर ।दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की तरफ से हिंदी दिवस का पालन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी विनोद यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया गया।उसके बाद हिंदी दिवस के प्रचार-प्रसार पर उपस्थित संस्था के सदस्यगण के द्वारा अपना विचार रखा गया। संघ के सचिव अजय कुमार चौबे ने कहा हिंदी जन-जन की भाषा है हिंदी पूरे विश्व में लोकप्रिय है। हम सभी को मिलकर सालों भर हिंदी के प्रचार प्रसार में अपनी जीवनशैली में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें भारत सरकार और राज्य सरकार अधिक से अधिक हिंदी के प्रचार-प्रसार पर कार्य करें।
हिन्दी को सन 1949 में आज ही दिन 14 सितम्बर को संविधान सभा द्वारा भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी।उसी दिन की याद में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप मनाया जाता है।दरअसल हिन्दी भाषा नहीं है यह भारत के बहुत बड़े हिस्से में रहने वाले लोगों का धरोहर है। जिसे हम लोगों को संजोग के रखने की जरुरत है।इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य संघ के चक्रधर कुमार अशोक कुमार इंद्रदेव प्रसाद के अलावे पत्रकार रामबाबू यादव अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *